RR VS DC Prediction: आईपीएल के आगाज के बाद से मैच दर मैच आईपीएल रोमांचक बढ़ता चला जा रहा है। रोमांच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल के सारे टिकट तुरंत बिक जा रहे तो वही डिजिटल प्लेटफार्म पे भी गजब का जोश है लोगो में।
8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने होंगे। ये मैच शाम 3:30 से खेला जाएगा। इस मैच को किसी भी हाल में दिल्ली जीतना चाहेगी ताकि वो इस टूर्नामेंट में लय में आ सके।
RR VS DC Prediction: राजस्थान का मजबूत पक्ष है उसकी बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स के पास ऐसे ऐसे बल्लेबाज है जिसमे से अगर एक भी चल गया बता तो पुरे मैच का नतीजा बदल सकता है। इस लिए दिल्ली के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है वो ये कि वो किसी भी तरह से रॉयल्स के बल्लेबाजों को कम से कम में रोका जा सके। राजस्थान के तरफ से चाहे वो बटलर हो या फिर यशस्वी हो दोनों ने टीम को अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई है।
अगर इनका विकेट जल्दी निकल भी जाता है तो कप्तान संजू सैमसन से पार पाना दिल्ली के लिए मुश्किल होगा। तो आइये जानते है वो कौन से तीन बल्लेबाज है जो दिल्ली के खिलाफ अच्छा कर सकते हैं।
RR VS DC Prediction: राजस्थान के इन तीन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
खिलाड़ी | आईपीएल मैच | रन |
संजू सैमसन | 140 | 3623 |
जोस बटलर | 84 | 2904 |
यशसवी जायसवाल | 25 | 612 |
RR VS DC Prediction : राजस्थान के इन तीन गेंदबाजों पर रहेगी नजर
खिलाड़ी | आईपीएल मैच | विकेट |
युजवेन्द्र चहल | 133 | 171 |
रविचंद्रन अश्विन | 186 | 159 |
ट्रेंट बोल्ट | 80 | 94 |
RR VS DC Prediction: दिल्ली के सामने चुनौती कम नहीं
दिल्ली कैपिटल्स एक मजबूत टीम है लेकिन जिस तरह से इस टीम ने सीजन की शुरुआत की वो देख कर ना तो दिल्ली के खिलाड़ी खुश होंगे और ना उसके प्रशंसक। कैपिटल्स की टीम को अपने कप्तान ऋषभ पंत की कमी खूब खाल रही है। अब देखना ये होगा की दिल्ली कितना जल्दी वापसी करती है।
राजस्थान के सामने वापसी करना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योकि रॉयल्स अपने प्रचंड फॉर्म में चल रहे है। तो दिल्ली को उनकी जीत को भेदना होगा। तो आइये जानते वो तीन बल्लेबाज और गेंदबाज कौन हो सकते है जो दिल्ली के जीत में अपना योगदान दे सकते हैं।
RR VS DC Prediction: दिल्ली के इन तीन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
खिलाड़ी | आईपीएल मैच | रन |
डेविड वार्नर | 164 | 5974 |
पृथ्वी शॉ | 65 | 1607 |
मनीष पांडेय | 160 | 3648 |
RR VS DC Prediction: दिल्ली के इन तीन गेंदबाजों पर रहेगी नजर
खिलाड़ी | आईपीएल मैच | विकेट |
मुस्ताफिजुर रहमान | 46 | 46 |
अक्षर पटेल | 124 | 102 |
कुलदीप यादव | 61 | 62 |