इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 (England vs Sri Lanka) : टी-20 वर्ल्ड कप की दो विजेता टीम इंग्लैंड और श्रीलंका का जब भी इस छोटे से फॉर्मेट में आमने-सामने होते हैं तो मुकाबला देखने लायक होता है। इन दोनों में से इंग्लैंड देखा जाए तो श्रीलंका से मजबूत है क्योकि इस टीम ने दो बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
इंग्लैंड ने पहली बार 2010 में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में परचम लहराया था। वही दूसरी बार 2022 में जब ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था तब इस टीम ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया था। इंग्लैंड वेस्टइंडीज के बाद दूसरी टीम है जिसने एक से ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप जीता है।
उधर श्रीलंका क्रिकेट टीम की बात की जाए तो इस टीम ने 2014 में जब बंग्लादेश में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था तब अपना जलवा दिखाते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। लेकिन तब से लेकर अब तक कोई दूसरा ख़िताब नहीं जीत पाई टीम। वैसे तो श्रीलंका के लिए समय उतना अच्छा नहीं रहा जब से संगकारा,दिलशान और जयवर्धने ने सन्यास की घोषणा की है। लेकिन इसके बाद भी टीम अच्छे के प्रयास में है।
अगर बात करे इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुए अब तक के टी-20 की तो उसके बारे में जानने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योकि इसमें दोनों टीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। यहाँ ये भी बताया गया है की दोनों जब आपस में भिड़ते थे तब किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
1:- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 2006 से ही टी-20 मैच खेला जा रहा है। और अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमे इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है।
2:- इंग्लैंड ने जहा 10 मुकाबलों में श्रीलंका जैसी मजबूत टीम को हराया है तो वही श्रीलंका की टीम ने मात्र चार मुकाबले में ही इंग्लैंड को पठखनी देने में कामयाब रही है।
3:- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एक भी मुकाबला ऐसा नहीं रहा है जो बिना किसी नतीजे पर ख़त्म हुआ या फिर टाइ रहा हो।
4:- कुल मिलाकर देखा जाए तो इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले तो कम खेले गए हैं लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं उसमे से ज्यादातर मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में रहा है।
Read More:-इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी 20 का पूरा रिकॉर्ड समझिये
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 रिकॉर्ड
मैच | इंग्लैंड जीता | श्रीलंका जीता | टाई | रिजल्ट नहीं |
14 | 10 | 4 | 0 | 0 |
इंग्लैंड के बल्लेबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में
खिलाड़ी | मैच | रन | शतक | अर्धशतक | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
जोस बटलर | 9 | 385 | 1 | 3 | 101* |
इयोन मोर्गन | 12 | 253 | 0 | 1 | 57 |
एलेक्स हेल्स | 6 | 236 | 1 | 1 | 116* |
जेसन रॉय | 6 | 173 | 0 | 1 | 69 |
केविन पीटरसन | 3 | 100 | 0 | 0 | 42* |
श्रीलंका के बल्लेबाज इंग्लैंड के सामने टी-20 में
खिलाड़ी | मैच | रन | शतक | अर्धशतक | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
माहेला जयवर्धने | 5 | 213 | 0 | 2 | 89 |
एंजेलो मैथ्यूज | 7 | 194 | 0 | 2 | 73* |
थिसारा परेरा | 7 | 182 | 0 | 1 | 57 |
दासुन शनाका | 8 | 120 | 0 | 1 | 50 |
तिलकरत्ने दिलशान | 6 | 98 | 0 | 1 | 55 |
इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में
खिलाड़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
क्रिस जॉर्डन | 9 | 17 | 4/28 |
आदिल रशिद | 8 | 10 | 3/11 |
सैम करन | 4 | 6 | 2/14 |
मार्क वुड | 3 | 6 | 3/26 |
स्टुअर्ट ब्रॉड | 4 | 5 | 3/32 |
श्रीलंका के गेंदबाज इंग्लैंड के सामने टी-20 में
खिलाड़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
लसिथ मलिंगा | 7 | 13 | 5/31 |
दुशमंथा चमीरा | 5 | 7 | 4/17 |
वानिंदु हसरंगा | 5 | 7 | 3/21 |
नुवान कुलसेकरा | 4 | 7 | 4/32 |
सनथ जयसूर्या | 3 | 4 | 2/18 |
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 पर आखरी विचार
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 (England vs Sri Lanka T20) का अभी तक का रिकॉर्ड कैसा रहा है इसकी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक दे दी गई है। इन दो टीमों के आलावा किसी अन्य टीम के बारे में यही रिकॉर्ड जानना चाहते हैं तोYolo247(योलो247) के ब्लॉग के माध्यम से वो जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी 20 (England vs Sri Lanka T20) FAQs :
1:- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा किस देश के बल्लेबाज ने रन बनाया है ?
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम दर्ज है। उन्होंने 9 मैच में 385 रन बनाए हैं।
2:- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट किस देश के गेंदबाज ने लिया है?
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।