आईपीएल 2026 के नीलामी हुए काफी वक्त हो चुके हैं। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इनमें एक विदेशी खिलाड़ी भी है। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के अलावा दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत को खरीदा।
नीलामी के बाद टीम का संतुलन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अब फैंस के मन में सवाल है कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। तो हम आपको यहाँ इस लेख में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आपको अंत तक इस लेख से बने रहना होगा।
Contents
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
हर टीम में कुछ अनुभवी ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय माना जाता है। वैसे ही मुंबई इंडियंस में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। आइये ऐसे तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में समझते हैं।
- रोहित शर्मा – हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अगर टीम का हिस्सा हैं, तो उनका प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जाता है। आईपीएल में उनके नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी से मुंबई इंडियंस को नई पहचान दिलाई है। उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अनुभव, आत्मविश्वास और मैच जिताने की क्षमता के कारण रोहित टीम के सबसे अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। इसलिए उनका अंतिम ग्यारह में होना तय है।
- हार्दिक पांड्या – मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्लेइंग-11 में शामिल होना तय माना जा रहा है। मौजूदा समय में मुंबई टीम में उनसे बेहतर ऑलराउंडर शायद ही कोई हो। हार्दिक न सिर्फ तेज और आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अहम ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी भी करते हैं। टीम को संतुलन देने में उनकी भूमिका बेहद अहम रहती है। अनुभव, फिटनेस और मैच का रुख पलटने की क्षमता के कारण हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।
- जसप्रीत बुमराह – अभी के समय में जसप्रीत बुमराह सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वह मुंबई इंडियंस की टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। बुमराह की तेज और सटीक गेंदबाजी की वजह से मुंबई ने कई अहम मुकाबले जीते हैं। उनकी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती रहती है और वह मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। अनुभव, तेज गति और खतरनाक यॉर्कर के कारण बुमराह टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय है और टीम की सफलता में उनका योगदान बड़ा माना जाता है।
ऐसा हो सकता है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी | योगदान |
रोहित शर्मा | बल्लेबाज |
क्विंटन डी कॉक | बल्लेबाज (विकेटकीपर) |
सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज |
तिलक वर्मा | बल्लेबाज |
हार्दिक पांड्या | बल्लेबाज (कप्तान) |
शेरफेन रदरफोर्ड | बल्लेबाज |
शार्दुल ठाकुर | ऑलराउंडर |
मिचेल सेंटनर | ऑलराउंडर |
दीपक चाहर | गेंदबाज |
ट्रेंट बोल्ट | गेंदबाज |
जसप्रीत बुमराह | गेंदबाज |
आईपीएल ऑक्शन 2026 : मुंबई ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | प्राइस |
क्विंटन डिकॉक | ₹1,00,00,000 | ₹1,00,00,000 |
मयंक रावत | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
अथर्व अंकोलेकर | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
मोहम्मद इजहार | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
दानिश मालेवार | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
IPL 2026 के लिए मुंबई की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत।
समापन विचार
मुंबई की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
आईपीएल 2026 की मुंबई इंडियंस ने मिनी नीलामी में कितने खिलाड़ियों को खरीदा?
मुंबई इंडियंस ने मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ी खरीदे।
मुंबई ने मिनी नीलामी में कुल कितनी राशि खर्च की?
मुंबई ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए।
मुंबई ने किन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा?
क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत।