आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांच बल्लेबाज

एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in IPL) : आईपीएल विश्व की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है, जहाँ भारतीय और विदेशी खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हैं। इस लीग में हर साल विदेशी खिलाड़ियों पर ऑक्शन में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। आईपीएल में बल्लेबाजों का खास दबदबा रहता है, क्योंकि फैंस लंबे-लंबे छक्के देखने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। हर सीजन में बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड बनते हैं, और छक्कों की बारिश से मैच रोमांचक बन जाता है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने अब तक 357 से अधिक छक्के लगाए हैं, जो इस लीग में किसी भी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा हैं। क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी फैंस के लिए हमेशा यादगार रही है। उनके अलावा एबी डिविलियर्स और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी छक्के लगाने में अव्वल रहे हैं। बल्लेबाजों का यह खेल आईपीएल को और खास बनाता है। आइये सबसे पहले आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों को जान लेते हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

सबसे पहले एक टेबल के माध्यम से हम उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं,जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। फिर उनके बारे में हम विस्तार से भी समझने का प्रयास करेंगे। आइये उन पांच बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं :

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

कुल छक्के

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

समय

क्रिस गेल

142

141

357

175*

2009-2021

रोहित शर्मा

272

267

302

109*

2008-2025

विराट कोहली

267

259

291

113*

2008-2025

महेंद्र सिंह धोनी

278

242

264

84*

2008-2025

एबी डी विलियर्स

184

170

251

133*

2008-2021

 

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

अब तक आपने ये तो जान ही लिया की कौन-कौन से वो पांच बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। लेकिन अब आपको उन्ही खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताएँगे। ताकि आप उनके रिकार्ड्स के बारे में अच्छे से जान पाए।

1:- क्रिस गेल – वेस्टइंडीज के सबसे धमाकेदार बल्लेबाजों में से एक, को आईपीएल के फैंस कभी नहीं भूल सकते। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों में खौफ पैदा किया। क्रिस गेल का नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर है।

उन्होंने आईपीएल के 142 मैचों में 357 छक्के लगाए, जो अब तक का रिकॉर्ड है। हालांकि, 2021 के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया। गेल ने तीन टीमों – किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) – के लिए खेलते हुए अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का जादू दिखाया। उनका योगदान आईपीएल के इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा।

2:- रोहित शर्मा – जिन्हें दुनिया भर में “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट के वर्तमान कप्तान हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित ने अब तक 272 मैचों में 302 छक्के लगाए हैं। खास बात यह है कि 2026 के आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि क्रिस गेल ने 2021 के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया था, रोहित का यह रिकॉर्ड आने वाले आईपीएल में और मजबूत होने की उम्मीद है। उनकी बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल को और रोमांचक बनाता है।

3:- विराट कोहली – विराट कोहली, जिन्हें “रिकॉर्ड मशीन” कहा जाता है, आईपीएल में कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इनमें छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी शामिल है। विराट कोहली शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा रहे हैं।

अब तक उन्होंने आईपीएल में 267 मैच खेले हैं और 291 छक्के लगाए हैं। इस तरह वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा से वह केवल आठ छक्के पीछे हैं। आने वाले आईपीएल में विराट फिर से आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे। फैंस को उम्मीद है कि वह इस रिकॉर्ड को और मजबूत करेंगे और अपनी दमदार बल्लेबाजी से नया इतिहास बनाएंगे।

4:- महेंद्र सिंह धोनी – टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक, अपनी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, लेकिन फिर भी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 264 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में सिर्फ दो टीमों, चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, के लिए खेला है। 2025 के आईपीएल में भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उनकी दमदार बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की कला फैंस को हमेशा रोमांचित करती है। धोनी का खेल देखने का हर मौका खास होता है।

5:- एबी डी विलियर्स – एबी डी विलियर्स, जिन्हें “मिस्टर 360” के नाम से जाना जाता है, वह बल्लेबाज थे जो हारी हुई बाजी को जीत में बदलने की क्षमता रखते थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए कई मैच अकेले दम पर जिताए।

डी विलियर्स ने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 251 छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) और आरसीबी के लिए खेला। हालांकि, 2021 के आईपीएल के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और हर तरफ शॉट खेलने की कला ने फैंस को हमेशा रोमांचित किया। डी विलियर्स का योगदान आईपीएल इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा।

आखरी विचार

संभवतः आपको आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in IPL) लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। क्योकि इस लेख में इसी के बारे में बताया गया है। अगर आप ऐसी और भी आईपीएल से सम्बंधित जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।

सामान्य प्रश्न :

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं और उन्होंने कितने छक्के लगाए हैं?

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं। उन्होंने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 272 मैच खेले हैं और उनके नाम 302 छक्के दर्ज हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *