लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन की शुरुआत से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया था। इनमें रवि बिश्नोई और डेविड मिलर जैसे अहम नाम शामिल थे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह भरना आसान काम नहीं था, क्योंकि दोनों ही मैच विनर माने जाते हैं। लेकिन लखनऊ की टीम मैनेजमेंट ने समझदारी दिखाते हुए उनकी जगह अच्छे और उपयोगी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिनका प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
लखनऊ ने श्रीलंका के अनुभवी लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीदा है। हसारंगा सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज ही नहीं हैं, बल्कि निचले क्रम में आकर तेज रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं। वे अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। वहीं डेविड मिलर की जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के जॉश इंग्लिस को चुना है। इंग्लिस मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगे और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
Contents
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
हर टीम में कुछ अनुभवी ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय माना जाता है। वैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। आइये ऐसे तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में समझते हैं।
- ऋषभ पंत – ऋषभ पंत का इस टीम के लिए खेलना बेहद जरूरी है, क्योंकि वह हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करना जानते हैं। अगर टीम के जल्दी विकेट गिर जाते हैं, तो पंत संभलकर टिक कर खेलते हैं और पारी को आगे बढ़ाते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रन भी बना सकते हैं। इसके अलावा पंत एक शानदार विकेटकीपर हैं और मैदान पर टीम को सही दिशा देने वाले अच्छे कप्तान भी माने जाते हैं।
- मिचेल मार्श – अगर इस टीम का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर कोई है, तो वह मिचेल मार्श हैं। जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ती है, वह जिम्मेदारी के साथ सामने आते हैं। बल्लेबाजी में वह तेजी से रन बना सकते हैं और मुश्किल समय में पारी को संभालते भी हैं। वहीं गेंदबाजी में जरूरत के वक्त विकेट निकालकर टीम को राहत देते हैं। इसी वजह से मिचेल मार्श का टीम में होना बेहद जरूरी माना जाता है।
- निकोलस पूरन – जब सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की बात होती है, तो वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का नाम जरूर लिया जाता है। पिछले कई सालों में उन्होंने लखनऊ के लिए अकेले दम पर कई मैच जिताए हैं। हालात चाहे जैसे भी हों, पूरन का बल्ला हमेशा तेजी से चलता है और वह बड़े शॉट खेलने से नहीं डरते। इसी वजह से उनका टीम की प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
ऐसा हो सकता है लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी |
योगदान |
ऋषभ पंत |
(कप्तान/विकेटकीपर) बल्लेबाज |
मिचेल मार्श |
ऑलराउंडर |
एडेन मार्करम |
बल्लेबाज |
निकोलस पूरन |
बल्लेबाज |
अब्दुल समद |
ऑलराउंडर |
आयुश बडोनी |
ऑलराउंडर |
जॉश इंग्लिश |
बल्लेबाज |
वानिंदु हसारंगा |
ऑलराउंडर |
एनरिख नॉर्खिया |
गेंदबाज |
दिग्वेश राठी |
गेंदबाज |
आवेश खान |
गेंदबाज |
आईपीएल ऑक्शन 2026 : लखनऊ ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | प्राइस |
जोश इंग्लिस | ₹2,00,00,000 | ₹8,60,00,000 |
मुकुल चौधरी | ₹30,00,000 | ₹2,60,00,000 |
अक्षत रघुवंशी | ₹30,00,000 | ₹2,20,00,000 |
एनरिक नॉर्त्जे | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
वानिंदु हसरंगा | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
नमन तिवारी | ₹30,00,000 | ₹1,00,00,000 |
IPL 2026 के लिए लखनऊ की पूरी टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद।
समापन विचार
लखनऊ की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन से पहले किन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया था?
लखनऊ ने रवि बिश्नोई और डेविड मिलर जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया था।
लखनऊ ने रवि बिश्नोई की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया?
लखनऊ ने वानिंदु हसारंगा को टीम में शामिल किया।
लखनऊ का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर कौन है?
मिचेल मार्श लखनऊ के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं।