तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल नीलामी में काफी पैसा खर्च किया और दो-तीन मजबूत खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। टीम ने आंद्रे रसेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। ग्रीन के आने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। इसके अलावा कोलकाता ने कुछ और बड़े नाम भी खरीदे हैं, जो टीम की प्लेइंग-11 को मजबूत बनाएंगे।
आंद्रे रसेल इस सीजन टीम में कोच के रूप में जुड़े रहेंगे, क्योंकि उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ग्रीन को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है और वह टीम के लिए तेज रन बनाने और गेंदबाजी करने में मदद करेंगे। तो हम आपको यहाँ इस लेख में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आपको अंत तक इस लेख से बने रहना होगा।
Contents
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
हर टीम में कुछ अनुभवी ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय माना जाता है। वैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। आइये ऐसे तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में समझते हैं।
- अजिंक्य रहाणे – कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं। पिछले सीजन में उनकी बल्लेबाजी उतनी मजबूत नहीं रही थी जितनी टीम को उनसे उम्मीद थी। लेकिन इस बार पूरी टीम की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रहाणे अपने अनुभव और कौशल से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
- सुनील नरेन – गेंदबाजी में माहिर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन का प्लेइंग-11 में खेलना तय माना जाता है। सुनील नरेन टीम के लिए अहम गेंदबाज हैं और अपनी तेज़ और सटीक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, पिछले कई सालों से वह टीम के लिए बल्लेबाजी भी करते आ रहे हैं और कभी-कभी ओपनिंग में भी नजर आते हैं। उनकी दोनों क्षमताओं के कारण टीम में उनकी जगह पक्की मानी जाती है।
- वरुण चक्रवर्ती – मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे अच्छे बल्लेबाज भी परेशान हो जाते हैं। उनकी गेंदबाजी ने कई बार मैच का रुख बदल दिया है। उनके पास खास तरह की गेंदबाजी की कला है जो बल्लेबाजों को आसानी से फँसाती है। इसी कारण वरुण चक्रवर्ती का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जाता है। टीम उन्हें अपनी योजना में अहम भूमिका देने पर भरोसा करती है और वह टीम के लिए हमेशा उपयोगी साबित होते हैं।
ऐसा हो सकता है केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी |
योगदान |
अजिंक्य रहाणे |
बल्लेबाज |
राहुल त्रिपाठी |
बल्लेबाज |
अंगकृष रघुवंशी |
बल्लेबाज |
कैमरन ग्रीन |
बल्लेबाज |
मनीष पांडे |
बल्लेबाज |
रमनदीप सिंह |
ऑलराउंडर |
रोवमैन पावेल |
बल्लेबाज |
सुनील नरेन |
गेंदबाज |
वरुण चक्रवर्ती |
गेंदबाज |
महीशा पथीराना |
गेंदबाज |
आकाशदीप सिंह |
गेंदबाज |
आईपीएल ऑक्शन 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | प्राइस |
कैमरन ग्रीन | ₹2,00,00,000 | ₹25,20,00,000 |
मथीशा पथिराना | ₹2,00,00,000 | ₹18,00,00,000 |
मुस्ताफिज़ुर रहमान | ₹2,00,00,000 | ₹9,20,00,000 |
तेजस्वी सिंह | ₹30,00,000 | ₹3,00,00,000 |
रचिन रवींद्र | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
फिन एलन | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
टिम सीफर्ट | ₹1,50,00,000 | ₹1,50,00,000 |
आकाश दीप | ₹1,00,00,000 | ₹1,00,00,000 |
राहुल त्रिपाठी | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
दक्ष कामरा | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
सार्थक रंजन | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
प्रशांत सोलंकी | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
कार्तिक त्यागी | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र और आकाश दीप।
समापन विचार
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल नीलामी में किस खिलाड़ी को खरीदा और कितने रुपये में?
टीम ने आंद्रे रसेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
आंद्रे रसेल इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ किस भूमिका में हैं?
आंद्रे रसेल इस सीजन टीम में कोच के रूप में हैं।