आईपीएल हैट ट्रिक (IPL Hat-Trick) : आईपीएल में जितना बोलबाला बल्लेबाजों का होता है। उतना ही गेंदबजों का भी होता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है गेंदबाजों द्वारा आईपीएल में लिया हुआ हैट ट्रिक। ये कहना गलत नहीं है की ये पूरा टूर्नामेंट छक्के और चौके पर टिका होता है। लेकिन जब एक गेंदबाज विकेट चटकाता है तो उसकी सराहना भी होती है।
आज हम इस लेख में उन सभी गेंदबाजों के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हैट ट्रिक लेने का काम किया है। ये कोई आसान काम नहीं है कि कोई भी गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर दे। ये किसी बेहतरीन गेंदबाज द्वारा ही संभव हो सकता है। तो आइये उन सभी गेंदबाजों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Contents
आईपीएल हैट ट्रिक
यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से उन सभी गेंदबाजों के बारे में जानेंगे की जिन्होंने आईपीएल में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए हैं :
खिलाड़ी | टीम | खिलाफ | गेंदबाजी के आंकड़े | साल |
लक्ष्मीपति बालाजी | सीएसके | पंजाब | 5/24 | 2008 |
अमित मिश्रा | दिल्ली | डेक्कन चार्जर | 5/17 | 2008 |
मखाया एनटिनी | सीएसके | केकेआर | 4/21 | 2008 |
युवराज सिंह | पंजाब | आरसीबी | 3/22 | 2009 |
रोहित शर्मा | डेक्कन चार्जर | एमआई | 4/6 | 2009 |
युवराज सिंह | पंजाब | डेक्कन चार्जर | 3/13 | 2009 |
प्रवीण कुमार | आरसीबी | आरआर | 3/18 | 2010 |
अमित मिश्रा | दिल्ली | पंजाब | 4/9 | 2011 |
अजीत चंदिला | आरआर | पुणे | 4/13 | 2012 |
सुनील नरेन | केकेआर | पंजाब | 3/33 | 2013 |
अमित मिश्रा | हैदराबाद | पुणे | 4/19 | 2013 |
प्रवीण तांबे | आरआर | केकेआर | 3/26 | 2014 |
शेन वॉटसन | आरआर | हैदराबाद | 3/13 | 2014 |
अक्षर पटेल | पंजाब | गुजरात | 4/21 | 2016 |
सैमुएल बद्री | आरसीबी | एमआई | 4/9 | 2017 |
एंड्रयू टाई | गुजरात लायंस | आरपीएस | 5/17 | 2017 |
जयदेव उनादकट | आरपीएस | हैदराबाद | 5/30 | 2017 |
सैम करन | पंजाब | दिल्ली | 4/11 | 2019 |
श्रेयस गोपाल | आरआर | आरसीबी | 3/12 | 2019 |
हर्षल पटेल | आरसीबी | एमआई | 4/17 | 2021 |
युजवेंद्र चहल | आरआर | केकेआर | 5/40 | 2022 |
राशिद खान | जीटी | केकेआर | 3/35 | 2023 |
आईपीएल हैट ट्रिक को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
यहाँ हम आपके साथ कुछ ऐसी अहम जानकारी साझा करने वाले हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब तक हमने आपको उन सभी खिलाड़ियों के नाम बता चुके हैं। जिन्होंने आईपीएल में हैट्रिक लिया है। लेकिन आपने देखा होगा कि दो गेंदबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने दो या दो से अधिक बार ये कारनामा किया है। तो आइये उनके बारे में विस्तार से समझते हैं :
अमित मिश्रा की तीन हैट्रिक
भारत के स्टार स्पिनर रह चुके अमित मिश्रा का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस खिलाड़ी ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने का काम किया है। मिश्रा ने पहली बार 2008 में ही दिल्ली के तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर के खिलाफ पहला हैट्रिक लिया था।
वहीं 2011 में एक बार फिर अमित मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के तरफ से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए। ये आईपीएल में दूसरी दफा था जब उन्होंने ऐसा कारनामा किया था।
अब बारी थी आईपीएल 2013 की जब अमित मिश्रा को हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। और उन्होंने थोड़ा भी निराश नहीं किया,और पुणे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए एक और हैट्रिक लेने का कारनामा किया। ये आईपीएल में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं।
युवारज सिंह के नाम दर्ज दो हैट्रिक
भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी रह चुके युवराज के नाम भी आईपीएल में दो हैट्रिक दर्ज है। दोनों ही हैट्रिक एक ही सीजन यानी 2009 में आया था। जब युवी पंजाब के हिस्सा थे। पहली दफा उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हैट्रिक लिया था। वही दूसरी बार डेक्कन चार्जर पर वो भारी पड़े थे। ये आईपीएल के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार आईपीएल में हैट्रिक लिया है।
आखरी विचार
आपको आईपीएल हैट-ट्रिक (IPL Hat-Trick) की पूरी जानकारी शायद इस लेख में मिल गई होगी। क्योंकि इसमें इसके बारे में सरल और विस्तार से बताया गया है। साथ ही ये जानकारी भी दी गई है की कौन-कौन से गेंदबाजों ने एक से ज्यादा बार ये कारनामा किया है। अधिक जानकारी के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स भी पढ़ सकते हैं।
सामान्य प्रश्न :
1:- आईपीएल में पहली हैट-ट्रिक किस खिलाड़ी ने ली थी?
लक्ष्मीपति बालाजी ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली हैट-ट्रिक ली थी।
2:- आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट-ट्रिक लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 हैट-ट्रिक्स ली हैं।