आईपीएल सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप (IPL Best Opening Partnerships) : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच शुरू होने वाला है, और टीमों ने ऑक्शन के बाद तैयारी तेज कर दी है। सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुनकर मजबूत टीम बनाई है। अब चर्चा पिछले रिकॉर्ड्स की हो रही है।
आईपीएल में कई शानदार ओपनिंग साझेदारियां देखने को मिली हैं। इन साझेदारियों ने टीम को मजबूत शुरुआत देकर जीत की राह आसान की। आज हम आपको आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियों के बारे में बताएंगे। इन साझेदारियों में बेहतरीन बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार खेल दिखाया और रिकॉर्ड बनाए। ये साझेदारियां आईपीएल के सबसे यादगार पलों में से हैं, जिन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचित किया।
इस लेख के जरिए आप इन साझेदारियों और उनके महत्व को आसानी से समझ पाएंगे।
Contents
आईपीएल सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप
आईपीएल सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप कौन-कौन से रहे हैं। उनके बारे में आप यहाँ निचे दिए हुए एक टेबल के माध्यम से जान पायेंगे।
|
साझेदारी |
खिलाड़ी |
टीम |
ख़िलाफ़ |
तारीख |
|
210* |
केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक |
लखनऊ सुपर जायंट्स |
केकेआर |
18 मई 2022 |
|
210 |
शुभमन गिल और साई सुदर्शन |
गुजरात टाइटंस |
सीएसके |
10 मई 2024 |
|
205* |
शुभमन गिल और साई सुदर्शन |
गुजरात टाइटंस |
दिल्ली कैपिटल्स |
18 मई 2025 |
|
185 |
जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर |
सनराइजर्स हैदराबाद |
आरसीबी |
31 मार्च 2019 |
|
184* |
गौतम गंभीर और क्रिस लिन |
केकेआर |
गुजरात लायंस |
7 अप्रैल 2017 |
आईपीएल सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप को समझें
यहाँ अब इन्ही खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए साझेदारी के बारे में विस्तार से समझेंगे ताकि आपको समझने में किसी भी प्रकार की दिक्क्त न हो :
1- केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक : 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। लखनऊ ने बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए, जिसमें राहुल ने 51 गेंदों पर 68 रन और डी कॉक ने 70 गेंदों पर नाबाद 140 रन जड़े। केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह साझेदारी यादगार रही। इस मैच को लखनऊ ने रोमांचक तरीके से केवल 2 रनों से जीता, और यह प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया।
2- शुभमन गिल और साई सुदर्शन : 10 मई 2024 को गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रनों की ऐतिहासिक ओपनिंग साझेदारी की। दोनों ने शतक लगाए, शुभमन ने 55 गेंदों पर 104 रन और सुदर्शन ने 51 गेंदों पर 103 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। गुजरात ने यह मैच 35 रनों से जीता।
3- शुभमन गिल और साई सुदर्शन : आईपीएल 2025 का यह मुकाबला 18 मई को खेला गया था, जब गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए नाबाद 205 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रन की शानदार पारी खेली। गुजरात ने यह मैच 10 विकेट से जीता। यह आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही।
4- जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर : 31 मार्च 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। दोनों ने शतक जड़े, बेयरस्टो ने 56 गेंदों पर 114 रन और वॉर्नर ने 55 गेंदों पर 100 रन बनाए। हैदराबाद ने यह मैच 118 रनों के बड़े अंतर से जीता।
5- गौतम गंभीर और क्रिस लिन : 7 अप्रैल 2017 को गुजरात लायंस और केकेआर के बीच मैच में केकेआर ने 184 रनों की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की। गौतम गंभीर ने 48 गेंदों पर 76 रन और क्रिस लिन ने 41 गेंदों पर 93 रन बनाए। गुजरात ने 183 रन बनाए थे, जिसे केकेआर ने बिना विकेट खोए चेज कर लिया। यह आईपीएल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। केकेआर ने यह मैच 10 विकेट से जीता।
आखरी विचार
संभवतः आपको आईपीएल सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप (IPL Best Opening Partnerships) के बारे में जानकारी मिल चुकी होगी। क्योकि यहाँ हमने इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया है। हमने आईपीएल इतिहास की पांच सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में जानकारी दी है। अगर आप आईपीएल की किसी अन्य जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स का रुख कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न :
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप किसने बनाई है?
आईपीएल की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने 18 मई 2022 को केकेआर के खिलाफ 210 रनों की बनाई थी।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल में कितनी बार 200+ ओपनिंग साझेदारी की है?
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल में दो बार 200 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की है, एक 2024 और दूसरी 2025 में।
आईपीएल 2025 में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप किस मैच में बनी?
आईपीएल 2025 में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में बनी, जहां गिल और सुदर्शन ने 205* रन जोड़े।
