आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी : इंडियन प्रीमियर लीग में हर टीम में कोई ऐसा बल्लेबाज होता है। जो उस टीम के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करता है। यहाँ हम इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन यहाँ हम सिर्फ मुंबई इंडियंस के ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे। ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने इस टीम के लिए अभी तक के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तो आइये ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जानते और समझते हैं।
Contents
आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से मुंबई के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में आंकड़ों के साथ जानेंगे, जिन्होंने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
| 
 खिलाड़ी  | 
 मैच  | 
 रन  | 
 सर्वश्रेष्ठ  | 
 औसत  | 
 शतक  | 
 अर्धशतक  | 
| 
 रोहित शर्मा  | 
 221  | 
 5731  | 
 109*  | 
 29.69  | 
 2  | 
 36  | 
| 
 कैरोन पोलार्ड  | 
 211  | 
 3915  | 
 87*  | 
 28.78  | 
 –  | 
 18  | 
| 
 सूर्यकुमार यादव  | 
 98  | 
 3033  | 
 103*  | 
 35.26  | 
 2  | 
 23  | 
| 
 अंबाती रायडू  | 
 136  | 
 2635  | 
 81*  | 
 24.39  | 
 –  | 
 14  | 
| 
 सचिन तेंदुलकर  | 
 91  | 
 2599  | 
 100*  | 
 32.48  | 
 1  | 
 14  | 
आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
अब यहाँ हम इन्ही पांचो खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानेंगे। ताकि आपको समझने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। तो आइये उन पांचो खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
- रोहित शर्मा – हिटमैन के नाम से लोकप्रिय खिलाड़ी रोहित शर्मा छक्का जड़ने में सबसे माहिर खिलाड़ी माने जाते रहे हैं। क्योकि इन्हे जब भी मौका मिला है इन्होने कभी भी अपनी टीम को निराश नहीं किया है। तभी तो मुंबई के तरफ से सबसे ज्यादा रन इन्ही के नाम है। रोहित ने मुंबई के लिए 221 मैच खेलें हैं जिसमे 29.69 की औसत से 5731 रन बनाए हैं। किसी भी मुंबई के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन है।
 - कैरोन पोलार्ड – वेस्टइंडीज के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी कैरोन पोलार्ड भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी रन बनाए हैं। गेंदबाजी और फील्डिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी इनका खूब जलवा रहा है। रोहित के बाद वो दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं। जिनके नाम मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन है। कैरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैचों में 28.78 की औसत से शानदार 3915 रन बनाए हैं।
 - सूर्यकुमार यादव – टी-20 के सबसे धाकड़ बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर के स्तम्भ माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल है। सूर्या ने मुंबई को कई मैच अपने बल्लेबाजी के दम पर जिताया है। उन्होंने इस टीम के लिए अभी तक कुल 98 मैचों में 35.26 की औसत से शानदार 3033 रन बनाए हैं। और आज भी वो इस टीम का हिस्सा हैं।
 - अंबाती रायडू – आईपीएल को काफी समय पहले अलविदा कह चुके अंबाती रायडू ने भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी ज्यादा रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने से पहले इस टीम के लिए काफी रन बनाया था। उन्होंने 24.39 की औसत से 136 मैचों में शानदार 2635 रन बनाए हैं। इस बल्लेबाज के कहर से कई गेंदबाज डरते थे।
 - सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में किसी रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं रखा जा सकता है। ख़ास कर तब जब बात बल्लेबाजी की हो। सचिन ने आईपीएल को अलविदा कहने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए कुल 91 मैच खेलें, जिसमे 32.48 के शानदार औसत से 2599 रन बनाए हैं।
 
आखरी विचार
आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूचि इस लेख में दे दी गई है। ऐसे तमाम जानकारी के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। जहा आपको आईपीएल से सम्बंधित कोई भी जानकारी मिल जाएगी। यहाँ आपको कोई भी अपडेट आसान से आसान भाषा में दी जाती है।
सामान्य प्रश्न
					 रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में कितने शतक लगाए हैं? 
							
			
			
		
						
				रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 2 शतक लगाए हैं।
					 रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर क्या है? 
							
			
			
		
						
				रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर 109* रन है।