गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना मजबूत और संतुलित स्क्वाड तैयार कर लिया है। अबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में टीम ने कुल पांच नए खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ी बोली कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर लगाई और उन्हें 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
होल्डर के आने से टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती मिली है। वहीं इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज को बेस प्राइस में खरीदकर गुजरात ने समझदारी भरा फैसला लिया। इससे टीम को कम खर्च में अच्छा विकल्प मिला। नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस का स्क्वाड पहले से ज्यादा मजबूत और संतुलित नजर आ रहा है।
Contents
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
हर टीम में कुछ अनुभवी ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय माना जाता है। वैसे ही गुजरात टाइटंस में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। आइये ऐसे तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में समझते हैं।
- शुभमन गिल – शुभमन गिल टीम के कप्तान के साथ-साथ इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज भी हैं। पिछले दो तीन साल में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिए उनका प्लेइंग-11 में रहना तय है।
- साई सुदर्शन – इस टीम के सबसे सफल ओपनर साई सुदर्शन का भी खेलना तय है। क्योकि अगर गिल का सही मायनों में कोई साथ देता है तो वो साई सुदर्शन ही हैं। वो गिल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस टीम के बल्लेबाज हैं। इनका टीम में होना गुजरात को मजबूती देगा।
- राशिद खान – गेंदबाजी की कमान हर बार की तरह इस बार भी राशिद खान पर रहने वाली है। उनका खेलना हमेसा की तरह तय है। निश्वित तौर पर जब भी टीम को जरूरत होती है तब राशिद विकेट निकाल कर अपनी टीम को देते हैं।
ऐसा हो सकता है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी |
योगदान |
शुभमन गिल |
बल्लेबाज |
साई सुदर्शन |
बल्लेबाज |
जोस बटलर |
बल्लेबाज |
ग्लेन फिलिप्स |
बल्लेबाज |
शाहरुख खान |
बल्लेबाज |
राहुल तेवतिया |
ऑलराउंडर |
वॉशिंगटन सुंदर |
ऑलराउंडर |
राशिद खान |
गेंदबाज |
कगिसो रबाडा |
गेंदबाज |
मोहम्मद सिराज |
गेंदबाज |
प्रसिद्ध कृष्णा |
गेंदबाज |
आईपीएल ऑक्शन 2026 : गुजरात ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | प्राइस |
जेसन होल्डर | ₹2,00,00,000 | ₹7,00,00,000 |
टॉम बैंटन | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
अशोक शर्मा | ₹30,00,000 | ₹90,00,000 |
ल्यूक वुड | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
पृथ्वीराज यार्रा | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 |
IPL 2026 के लिए गुजरात की पूरी टीम
अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अर्शद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड और टॉम बैंटन।
समापन विचार
गुजरात की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए कितने नए खिलाड़ी खरीदे?
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए कुल पांच नए खिलाड़ी खरीदे।
गुजरात ने सबसे ज्यादा बोली किस खिलाड़ी पर लगाई?
गुजरात ने सबसे ज्यादा बोली कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर लगाई।
जेसन होल्डर को कितने रुपये में खरीदा गया?
जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया।