आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 कुछ इस तरह नजर आ सकती है।

जैसा की हम सब ने देखा कि दिल्ली कैपिटल्स का पिछला सीजन खास अच्छा नहीं रहा था। टीम ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बाद में उसका प्रदर्शन कमजोर हो गया और वह प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। इस सीजन दिल्ली की कोशिश रहेगी कि वह पहली बार आईपीएल का खिताब जीते। आईपीएल 2026 के लिए टीम ने अपनी बड़ी कमी को दूर किया है। फिनिशर की कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली ने डेविड मिलर को टीम में शामिल किया है।

पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने पिछले सीजन रिटेन नहीं किया था और नीलामी में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। इस बार भी वह शुरुआती राउंड में नहीं बिके। आखिर में तीसरे राउंड में दिल्ली ने उन्हें खरीदा, लेकिन फिलहाल वह प्लेइंग-11 की पहली पसंद नहीं माने जा रहे हैं। आइये जानते हैं दिल्ली के लिए इस सीजन कौन-कौन खेल सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की

हर टीम में कुछ अनुभवी ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका प्लेइंग-11 में होना लगभग तय माना जाता है। वैसे ही दिल्ली कैपिटल्स में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्लेइंग-11 में खेलना तय है। आइये ऐसे तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में समझते हैं।

  • अक्षर पटेल – टीम के कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। अक्षर पटेल जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और टीम के लिए अहम योगदान देते हैं। इसके साथ ही उनकी फिरकी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित होती है। वह बीच के ओवरों में दबाव बनाकर विकेट निकालते हैं और रन भी रोकते हैं। उनके अनुभव और संतुलित खेल से टीम को मजबूती मिलती है। इसी वजह से अक्षर पटेल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
  • केएल राहुल – टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्हें किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर उतारा जाए, वह रन बनाकर टीम को मजबूती देते हैं। केएल राहुल का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वह एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। विकेट के पीछे उन्होंने कई मुश्किल कैच पकड़े हैं। उनका अनुभव और शांत स्वभाव टीम के लिए बहुत फायदेमंद है। इसी वजह से दिल्ली की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है।
  • डेविड मिलर – आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड मिलर पर भरोसा जताया है और उनका प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पिछले सीजन में दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी फिनिशिंग रही थी। आखिरी ओवरों में टीम रन बनाने में पीछे रह जाती थी। इसी कमी को दूर करने के लिए दिल्ली ने डेविड मिलर को टीम में शामिल किया है। मिलर बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और अंत में तेजी से रन बना सकते हैं। उनकी मौजूदगी से टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी।

ऐसा हो सकता है दिल्ली की संभावित प्‍लेइंग 11

 

खिलाड़ी

 

योगदान

 

अक्षर पटेल (कप्तान)

 

ऑलराउंडर

 

केएल राहुल

 

बल्लेबाज 

 

बेन डकेट

 

बल्लेबाज 

 

करुण नायर

 

बल्लेबाज 

 

ट्रिस्टन स्टब्स

 

बल्लेबाज 

 

डेविड मिलर

 

बल्लेबाज 

 

टी नटराजन

 

गेंदबाज 

 

नीतीश राणा

 

ऑलराउंडर

 

कुलदीप यादव

 

गेंदबाज 

 

मिचेल स्टार्क

 

गेंदबाज 

 

मुकेश कुमार

 

गेंदबाज

आईपीएल ऑक्शन 2026 : दिल्ली ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

खिलाड़ी

बेस प्राइस

प्राइस

आकिब डार

₹30,00,000

₹8,40,00,000

पथुम निस्संका

₹75,00,000

₹4,00,00,000

काइल जैमीसन

₹2,00,00,000

₹2,00,00,000

लुंगी एनगिडी

₹2,00,00,000

₹2,00,00,000

बेन डकेट

₹2,00,00,000

₹2,00,00,000

डेविड मिलर

₹2,00,00,000

₹2,00,00,000

पृथ्वी शॉ

₹75,00,000

₹75,00,000

साहिल पारख

₹30,00,000

₹30,00,000

IPL 2026 के लिए दिल्ली की पूरी टीम

केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष, अक्षर पटेल, दुश्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नीतीश राणा, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एन्गिडी, बेन डकेट, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ, साहिल पारख और काइल जैमीसन।

समापन विचार

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।

सामान्य प्रश्न :

पृथ्वी शॉ को लेकर नीलामी में क्या हुआ था?

पृथ्वी शॉ शुरुआती राउंड में नहीं बिके और बाद में तीसरे राउंड में दिल्ली ने उन्हें खरीदा।

नहीं, फिलहाल पृथ्वी शॉ प्लेइंग-11 की पहली पसंद नहीं माने जा रहे हैं।

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *