आईपीएल 2026 की तैयारी के तहत 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जो अब पूरा हो चुका है। इस ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सोच-समझकर खिलाड़ियों पर दांव लगाया। टीम ने 41 करोड़ रुपये खर्च कर 9 नए खिलाड़ियों को खरीदा। इन खरीदों के बाद चेन्नई का स्क्वॉड मजबूत और संतुलित नजर आ रहा है, जिसमें अब कुल 25 खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।
खास बात यह है कि सभी जरूरी जरूरतें पूरी करने के बाद भी चेन्नई के पर्स में 2.4 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। अब सवाल है कि आईपीएल 2026 में सीएसके की प्लेइंग 11 कैसी होगी, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
Contents
सीएसके की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की
हर टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनका फॉर्म अच्छा होता है और वो टीम में हमेसा फिट बैठते हैं। ऐसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो निश्चित तौर पर सीएसके के हिस्सा होंगे :
- रुतुराज गायकवाड़ – रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और टीम की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते हैं। जब रुतुराज अच्छा खेलते हैं, तो चेन्नई के मैच जीतने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उनके रन बनाने से टीम को मजबूत शुरुआत मिलती है और सामने वाली टीम पर दबाव बनता है। इसी कारण रुतुराज पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।
एक ओपनर के रूप में वह शांत दिमाग से खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी लगाते हैं। उनकी बल्लेबाजी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद करती है। इसलिए आईपीएल 2026 में उनका प्लेइंग इलेवन में होना तय माना जा रहा है।
- शिवम दुबे – शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनका टीम में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। दुबे अपनी तेज और ताकतवर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और लंबे छक्के लगाकर मैच का रुख बदल सकते हैं।
उन्होंने कई बार मुश्किल हालात में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई है। जरूरत पड़ने पर वह गेंदबाजी भी करते हैं और अहम समय पर विकेट निकालते हैं। इसी वजह से कप्तान और टीम मैनेजमेंट दोनों को उन पर पूरा भरोसा रहता है। टीम के संतुलन में शिवम दुबे की भूमिका काफी अहम मानी जाती है।
- महेंद्र सिंह धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज भी महेंद्र सिंह धोनी को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाती है। इस बार टीम में दो विकेटकीपर जरूर शामिल किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद धोनी का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी से टीम को अनुभव और भरोसा मिलता है, खासकर मुश्किल समय में।
धोनी बड़े और लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। मैच के आखिरी ओवरों में वह शांत रहकर सही फैसले लेते हैं और टीम को जीत के करीब पहुंचाते हैं। एक फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका आज भी बेहद जरूरी है, जिससे सीएसके की बल्लेबाजी अंत में मजबूत नजर आती है।
ऐसा हो सकता है चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी | योगदान |
महेंद्र सिंह धोनी | बल्लेबाज (इम्पैक्ट प्लेयर) |
आयुष म्हात्रे | बल्लेबाज |
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) | बल्लेबाज |
संजू सैमसन | बल्लेबाज (विकेटकीपर) |
शिवम दुबे | ऑलराउंडर |
कार्तिक शर्मा | बल्लेबाज |
डेवाल्ड ब्रेविस | बल्लेबाज |
प्रशांत वीर | ऑलराउंडर |
अंशुल कंबोज | ऑलराउंडर |
नूर अहमद | गेंदबाज |
नाथन एलिस | गेंदबाज |
खलील अहमद | गेंदबाज |
आईपीएल ऑक्शन 2026 : चन्नेई ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | प्राइस |
कार्तिक शर्मा | ₹30,00,000 | ₹14,20,00,000 |
प्रशांत वीर | ₹30,00,000 | ₹14,20,00,000 |
राहुल चाहर | ₹1,00,00,000 | ₹5,20,00,000 |
मैट हेनरी | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
अकील होसैन | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
मैथ्यू शॉर्ट | ₹1,50,00,000 | ₹1,50,00,000 |
ज़ैक फॉल्क्स | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
सरफराज़ खान | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
अमन खान | ₹30,00,000 | ₹40,00,000 |
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फोक्स।
समापन विचार
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहनी वाली है इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से दिया हुआ है। इसे पढ़ कर आप किसी भी टीम के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।
सामान्य प्रश्न :
सीएसके की बल्लेबाजी की रीढ़ किसे माना जाता है?
रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है, जिनकी फॉर्म टीम की जीत में अहम भूमिका निभाती है।
आईपीएल 2026 के लिए सीएसके का स्क्वॉड कितने खिलाड़ियों का है?
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वॉड कुल 25 खिलाड़ियों का है।
सीएसके आईपीएल 2026 में कैसी टीम नजर आ रही है?
अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में एक मजबूत खिताबी दावेदार के रूप में नजर आ रही है।